• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लुंदाडा में वाराही माताजी का वार्षिक मेला शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 17, 2026
in Local
0
लुंदाडा में वाराही माताजी का वार्षिक मेला शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

PALI SIROHI ONLINE

लुंदाडा में वाराही माताजी का वार्षिक मेला शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के लुंदाडा ग्राम में वाराही माताजी का वार्षिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। मेले के शुभारंभ पर गांव सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताजी के जयकारों के साथ पहुंचे और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

वार्षिक मेले के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें माता बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर वाराही माताजी मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

मेले के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।

वहीं शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन कलाकारों द्वारा माताजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन संध्या को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

Previous Post

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

Next Post

रानी-मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Post
रानी-मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रानी-मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page