PALI SIROHI ONLINE
लुनावा स्कूल में गणतंत्र दिवस संपन्न
सागर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूनावा में गणतंत्र दिवस हर्षो उल्लास से मनाया गया. ग्राम पंचायत लुनावा की प्रशासक श्रीमती मोहनी देवी के मुख्य अतिथि तथा स्थानीय जनता प्रतिनिधि एवं भामाशाह पूर्व सरपंच मोहनलाल चौधरी, उप प्रशासक मोटाराम मेघवाल, विधायक प्रतिनिधि एवं वार्ड पंच रमेश कुमार प्रजापत, कन्हैयालाल कुम्हार, प्रकाश जी सोनी, नरेंद्र सुथार, वार्ड पंच भंवर लाल चौधरी, समस्त वार्ड पंच एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में एवं प्रधानाचार्य हीरालाल परमार की अध्यक्षता से हर्षोउल्लास से मनाया गया. शारीरिक शिक्षक गुलाब सिंह की निर्देशन में परेड का आयोजन किया गया. प्रशासक एवं उप प्रशासक एवं प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके बाद में श्रीमती सृष्टि कँवर, इंदुबाला, एवं मधु सोनी के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस न्यू कॉलोनी प्रधानाध्यापक जीवाराम सरेल, गर्ल्स स्कूल के अभयकरण रतनु सहित समस्त ग्रामवासी एवं सभी विद्यालयों के छात्र छात्राएं मौजूद थे. नरेंद्र सुथार द्वारा विद्यालय को एक कंप्यूटर सेट देने की घोषणा की गई.
