PALI SIROHI ONLINE
लाटाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बाली। बाली तहसील के ग्राम लाटाड़ा में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी विक्रम धीर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार परिवादी की शिकायत पर एसीबी पाली प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र डूकिया के निर्देशन में टीम ने सत्यापन के बाद जाल बिछाया। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी अधिकारियों ने पटवारी विक्रम धीर को 8 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते समय दबोच लिया।
ट्रैप कार्रवाई के बाद एसीबी टीम ने आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसके कार्यालय एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक एसीबी की कार्रवाई जारी थी।
सूत्रों के अनुसार रिश्वत राशि किसी राजस्व संबंधी कार्य के बदले मांगी गई थी।


