• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लालपुरा ग्राम में मगरमच्छ का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू,जवाई बांध में छोड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0
लालपुरा ग्राम में मगरमच्छ का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू,जवाई बांध में छोड़ा

PALI SIROHI ONLINE

लालपुरा गांव में मकान के पास घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, रात 2 बजे किया सुरक्षित रेस्क्यू

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में देर रात आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रात करीब 2 बजे मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सुबह मगरमच्छ को जवाई बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, लालपुरा गांव में देर रात करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ मगनाराम भुबाजी मीणा के मकान में घुस गया। आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। इसके बाद लालपुरा सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि कपूराराम मीणा ने मामले की जानकारी वनपाल प्रकाश मीणा को दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। बाली से रेस्क्यू टीम के सदस्य कांतिलाल प्रजापत, गोविंद प्रजापत और दिलीप सेन मय जाब्ता लालपुरा गांव पहुंचे। टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और सुबह जवाई बांध में छोड़ दिया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद लालपुरा गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि प्रारंभिक संभावना जताई जा रही है कि मगरमच्छ लालपुरा बांध से रास्ता भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया था। आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था। वन विभाग की टीम की तत्परता से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके अनुकूल जल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

https://youtu.be/G8Lg0WovPtYhttps://youtu.be/G8Lg0WovPtY

वीडियो

Previous Post

तखतगढ-महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रैली का आयोजन

Next Post

पाली जिले में सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी, लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ

Next Post

पाली जिले में सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी, लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page