PALI SIROHI ONLINE
समाजसेवी लालाराम देवासी भाजपा में हुए शामिल, नेताओं ने किया स्वागत
बाली। बाली उपखंड के कोठार निवासी समाजसेवी लालाराम देवासी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री मोहनलाल देवासी का लालाराम देवासी ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने लालाराम देवासी को माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने भी लालाराम देवासी से मुलाकात कर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।


