PALI SIROHI ONLINE
कुंडाल ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय गैर आवासीय जीवन कौशल प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “अभिव्यक्ति” रहा। इस दौरान खेल, गीत, कहानी और नाटक जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखना सिखाया गया।
प्रशिक्षण में किशोर–किशोरियों को भावनात्मक भाषा, सांकेतिक भाषा तथा कहानी और गीत के माध्यम से अभिव्यक्ति करना समझाया गया। तीनों दिनों तक रोचक गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से जोड़ा गया। इस प्रशिक्षण में कक्षा 6, 7, 9 और 11 के कुल 80 विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण के आयोजन में परियोजना निदेशक अरुण दीक्षित व सरपंच प्रतिनिधि पिंटु गरासिया का नियोजन एवं व्यवस्थागत कार्यों में सराहनीय सहयोग रहा।
प्रशिक्षण का समन्वयन भरत रावल एवं सोहन भाटी द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य जालमसिंह राठौड़ सहित चावंडसिंह रिपुल कुमार , इंद्रराज गुर्जर, अरविंद सोलंकी, उष्माराम चेतराम जी (पीटीआई), भवानिसिंह जी, जग्गाराम जी एवं लक्ष्मणसिंह का भी प्रशिक्षण में अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ।
विद्यालय स्टाफ के सहयोग से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

