PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के कुण्डाल गांव में कोटड़ा आदिवासी संस्थान (KAS) और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (APF) ने शिशु घर शुरू किया। विधायक समाराम गरासिया ने इसका उद्घाटन किया, जिसमें 200 से ज्यादा ग्रामीण शामिल थे।
विधायक गरासिया ने कहा कि 7 माह से 3 साल तक के बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए यह उम्र बहुत जरूरी है। उन्हें सही पोषण, सुरक्षित देखभाल और अच्छा माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से शिशु घर भेजने की अपील की।वरली ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशासक सवाराम गरासिया ने संस्थानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वागदरी गांव में भी जल्द ही शिशु घर खुलेगा।संस्थान के भद्रेश, कमल, धर्मराज, सुनीता और दीताराम ने शिशु घर के उद्देश्य बताए। यहां 7 माह से 3 साल तक के बच्चों को पोषण, देखभाल मिलेगी। अभिभावकों से सहयोग मांगा गया।
पुराराम, किशन, मदीना और वीरेंद्र ने कार्यक्रम में मदद की। यह बच्चों के पोषण और शुरुआती विकास के लिए अच्छा कदम है।

