PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, किशोरसिहं अति. पुलिस अधीक्षक बाली एवं रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत बाली के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना बाली के नेतृत्व में सरहद कोटबालियान में हुई लुट की वारदात का खुलासा करने हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
घटना का विवरण दिनांक 15.08.2026 को प्रार्थी जगदीश शर्मा पुत्र ताराचन्द शर्मा उम्र 59 वर्ष निवासी Airport रोड़ जोधपुर जो करीब 30 वर्ष से मेडीकल होलसेल का व्यवसाय करता जो दिनांक 14.08.2026 को हमेशा की तरह सुबह 7:00 बजे जोधपुर से टेक्सी कार नं. RJ19 TA 8623 चालक जयसिंहं के साथ जोधपुर से रोहट, पाली, बुसी, सोमेसर खिमाड़ा, नाडोल, जवाली होते हुए मेडिकल का कलेक्शन कर शाम रात्री करीब 9.30 बजे मामा मेवाड होटल मुण्डारा पंहुच खाना खाकर रंजन सराय बाली के लिये रवाना हुयें, मामा मेवाड़ होटल व कोटबालियान के बींच पहुंचें की पीछे से सफेद रंग की कार ने हमारी गाड़ी को पिछे से टक्कर मारी तब चालक जयसिंह ने गाडी रोकी तभी कार में सवार अज्ञात मुलजिमानो द्वारा चालक जयसिहं की आँखो में मिर्ची डालकर मारपीट की एवं उसके बाद तीन लोगों ने मुझे पकड़ लिया व आँखों में मिर्ची डाली, मैने निचे उतरने की कोशिश की तो उन लोगों ने मेरे साथ भी व्हील पाना, पेचकश एवं थापो मुक्को से मारपीट कर शरीर पर जगह वह जगह चोटें पहुंचाई वह हाथों की अंगुलियों में से दो सोने की अंगुठी करीबन 3 तोला तथा पेंट की जेब में रखें कलेक्शन के रुप में करीबन 1,50,000 (एक लाख पच्चास हजार रूपय) पेंट सहीत लूटकर कर भाग गयें व मेरे कपड़ों से भरा बैग व हिसाब किताब की डायरी भी साथ लेकर गयें हमारे साथ इनलोगों के बेहरमी से मारपीट कर अंगुठी व रुपये लेकर गयें वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 131 दिनांक 15.08.2026 धारा 309 (6)/3 (5) बीएनएस पुलिस थाना बाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठीत टीम द्वारा किये गए प्रयास उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर गठित टीमं द्वारा उक्त घटनाकम लूट का होकर गंभीर प्रकृति का अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को मध्येनजर रखते हुये टीम के सदस्यो द्वारा कड़ी मेहनत / लग्न व कर्तव्यनिष्ठाा से कार्य करते हुये घटनाक्रम से जुडे समस्त पहलुओ व महत्वपुर्ण जानकारीयो का संकलन किया जाकर घटना स्थल मुख्य सडक मार्ग स्टेट हाईवे का होने से घटना स्थल व आस पास के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेष व ग्राउण्ड लेवल पर आसुचना संकलन सरहद कोटबालियान से लगाकर सादडी, सायरा, गोगुन्दा, पिण्वाडा, सुमेरपुर, साण्डेराव, बिरामी, पाली, रोहट जोधपुर, तखतगढ, एवं नागौर तक अज्ञात माल मुलजिमानो की पतारसी की जाकर वारदात मे मुलजिमानो की पहचान की जाकर वारदात का खुलासा किया जाकर संदीग्ध मुलजिमानो को दस्त्याब कर गहनता से पुछताछ की गई तो प्रकरण की लुट की घटना स्वीकार किया गया। प्रकरण में बाद अनुसंधान मुलजिमान अजीज खान उर्फ हनुमान, मुकेश, अर्जुनसिहं एवं जयसिहं प्रकरण संख्या 131 दिनांक 15.08.2026 धारा 309(6)/3 (5) बीएनएस पुलिस थाना बाली में गिरफतार किया जाकर प्रकरण की वारदात में प्रयुक्त वाहन स्वीफट कार नम्बर आरजे 02 टीए 3043 बरामद की गई है। प्रकरण में मुलजिमानो से बरामदगी हेतु गहनता से अनुसंधान जारी है। उक्त वारदात को सरसब्ज करने में संतराम कानि 1337, अजीतपाल कानि. 1466, निकुसिहं कानि 841 पुलिस थाना बाली की विषेश भुमिका रही।
गठित टीमः-
1.परबतसिहं निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बाली, पाली।
2. रूपसिहं मीना सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
3. कमल कुमार सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
4. अजीतपाल कानि. 1466 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
5. संतराम कानि. नम्बर 1337 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
6. निकुसिहं कानि 841 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
7.प्रवीण कुमार कानि. 308 पुलिस थाना बाली जिला पाली। 6.
8. जोगेन्द्र कानि. 121 साईबर सैल पाली।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का विवरणः-
1.अजीज खॉन उर्फ हनुमान पुत्र प्यारे मोहम्मद उम्र 29 साल पेशा ड्राईवरिगं निवासी डुगंरावास पुलिस थाना डेगाना जिला नागौर (राज.) ।
2.अर्जुनसिहं पुत्रदमसिहं सोलंकी उम्र 35 वर्ष निवासी हाईकोर्ट कॉलोनी रातानाडा पुलिस थाना रातानाडा जिला जोधपुर शहर (राज.)।
3.मुकेश मिरासी पुत्र हबीब खाँन उम्र 21 वर्ष पेशा ड्राईवरिंगं जाखडो की ढाणी नारवा पुलिस थाना सूरसागर जिला जोधपुर शहर (राज.)।
4.जयसिहं पुत्र सतपालसिहं उम्र 36 साल पेशा ड्राईवरिगं निवासी मीठडी पुलिस थाना नावां जिला डीडवाना कुचामन (राज.) हाल एयरपोर्ट एरीया जोधपुर पुलिस थाना एयरपोर्ट जिला जोधपुर शहर राज.।


