PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कोसेलाव में युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित
युवा कांग्रेस जिला महासचिव सुरेश भार्गव कोसेलाव के नेतृत्व में हुआ आयोजन
तखतगढ 15 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 14 से 19 नवम्बर 2026 तक युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा विरासत महोत्सव प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी एव जिलाध्यक्ष राकेश श्वंसा के निर्देशानुसार ग्राम कोसेलाव में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस जिला महासचिव सुरेश भार्गव कोसेलाव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया मोके पर:- अनिल मेगवाल,धार्मिक खटिक,विकास रंगी,हेमू देवासी,रणजीत भाटी,गोपाल माली,मोहन देवासी, महावीरसिंह, गिरीश सुथार, लक्ष्मण मीणा,प्रिंस,कल्पेश मेवाडा,आदि मौजूद रहे…!
इस अवसर पर महापुरुषों के विचारों, उनके आदर्शों एवं देश के निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।



