• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोसेलाव में बार-बार अघोषित विद्युत कटौती एवं विद्युत लोड सेटिंग, लोड संतुलन की समस्या को लेकर ग्रामीणो का जीएसएम पर किया धरना प्रदर्शन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

कोसेलाव में बार-बार अघोषित विद्युत कटौती एवं विद्युत लोड सेटिंग, लोड संतुलन की समस्या को लेकर ग्रामीणो का जीएसएम पर किया धरना प्रदर्शन


तखतगढ  28 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के कोसेलाव में बार-बार अघोषित विद्युत कटौती एवं विद्युत लोड सेटिंग/लोड संतुलन की समस्या को लेकर आखिर सोमवार को ग्रामीणो का गुस्सा फुट ही गया। और ग्रामीणो ने सुबह ही जीएसएम पर जाजम छिपाकर धरना प्रदर्शन पर उतारू हो गए। धरना प्रदर्शन की सुचना पर तखतगढ थाना पुलिस घटना स्थल पहुची। ग्रामीणो की मांग है कि जब तक समस्याओ के समाधान का आश्वासन नही मिलता तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सुचना पर 2.20 बजे कोसेलाव डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियन्ता अजयपालसिह धरनार्थीयो के बीच पहुचे। और ग्रामीणो से समझाइश की वार्ता शुरू हुई। इस दौरान डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियन्ता अजयपालसिह ने सभी समस्याओ के समाधान का पुरा आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणो ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के  अधीक्षण अभियंता के नाम कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया की ग्राम पंचायत कोसेलाव में पिछले कुछ समय से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अत्यंत प्रभावित है। गांव में बार-बार बिजली कटौती होने के कारण आम ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं छोटे व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विशेष रूप से गांव में विद्युत लोड के उचित्त सेटिंग संतुलन नहीं होने के कारण कई बार वोल्टेज कम-ज्यादा होने तया विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या सामने आती है। इससे घरेलू विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बना रहता है तथा कृषि एवं अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित होते हैं।

ये हे ग्रामीणो की प्रमुख मांग

ज्ञापन मे बताया कि विभाग द्वारा ग्राम कोसेलाव की विद्युत व्यवस्था मे विद्युत लोड की जांच कर लोड सेटिंग एवं लोड बैलेसिंग सही करवाई जाए। तकनीकी जांच एवं लोड सर्वे करवाकर, खीमज माता मन्दिर। ढाणी देवासियों की और हॉस्पीटल, ट्रांसफार्मर की क्षमता एवं उस पर पड़ रहे वर्तमान लोड की जांच की जाए।
आवश्यकता होने पर अतिरिक्त उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
कम वोल्टेज एवं बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।अनावश्यक एवं अघोषित विद्युत कटौती को रोककर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।और कमजोर/ओवरलोडेड लाइन एवं अन्य विद्युत उपकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार करवा कर ग्राम वासियों की दैनिक आवश्यकताओं एवं किसानों के हित को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान करवाने की मांग रखी बाद धरना समाप्त किया।

Previous Post

दो वर्षीय ए.एन.एम. प्रशिक्षण में 45 सीटों पर प्रवेश हेतु काउन्सलिंग 29 से,

Next Post

शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला- राणावत,खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Post
शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला- राणावत,खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला- राणावत,खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page