PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कोसेलाव रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवक ने तीसरे दिन तोडा दम
भगवान महावीर अस्पताल मे उपचार के दौरान हुई मौत,शव रखवाया तखतगढ सीएचसी मोर्चरी मे
पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की शुर
तखतगढ 21 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तीन दिन पूर्व शनिवार रात कोसेलाव रोड पर राजपुरा से आगे लीलकी फार्म हाउस के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर हालत मे घायल होने की सूचना पर तखतगढ 108 एम्बुलेंस द्वारा तरंत राजकीय अस्पताल तखतगढ पहुचाया। सुचना पर पहुची पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद सादो की गली निवासी दिलिप कुमार पुत्र मांगीलाल मीणा गंभीर घायल को भगवान महावीर अस्पताल सुमेरपुर रेफर किया। जहा सोमवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड दिया। परिजनो ने शव को राजकीय अस्पताल तखतगढ की मोर्चरी मे रखवाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की शुर
सोमवार को मृतक के पिता मांगीलाल पुत्र जवानाराम मीणा ने पुलिस थाना तखतगढ उपस्थित होकर टाइप सुदा रिर्पोट पेश कर अवगत कि मेरा पुत्र दिलिप कुमार लाइट फिटिंग का कार्य कर रहा था। जो कि 19 सितम्बर शनिवार शाम तकरीबन 8 बजे से 9 बजे के आसपास लीलकी फार्म कोशेलाव रोड, राजपुरा के समीप अज्ञात वाहन ने मोटर साईलिक को टक्कर मारकर फरार हो गया।
दिलीप कुमार अपनी खुद की हिरो होन्डा मोटर साईकिल पर कोशेलाव की तरफ जा रहा था। दरअसल किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साईलिक को टक्कर मार दी। घटना मे दिलीप कुमार के सिर मे गंभीर चोट लगने से घायल हो गया।
राहगीरो की सुचना पर 108 एम्बुलेस की सहायता से तखतगढ हॉस्पीटल लाया गया। मौके पर पुलिस थाना तखतगढ की मौजूदगी में प्राथमिक उपचार करनें बाद दिलीप कुमार को उच्च ईलाज के लिए भगवान महावीर हॉस्पीटल सुमेरपुर ले गये। भगवान महावीर हॉस्पीटल में दिलीप कुमार को लगभग 24 घंटे ईलाज जारी रहा। लेकिन सोमवार को उपचार के दौरान दिलीप कुमार ने दम तोड दिया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुर् कर दी है।


