• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खुडाला-फालना नगरपालिका बोर्ड बैठक के एजेंडे पर पार्षदों ने मांगा हिसाब, विकास कार्यों के बजट और खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खुडाला-फालना नगरपालिका बोर्ड बैठक के एजेंडे पर पार्षदों ने मांगा हिसाब, विकास कार्यों के बजट और खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग

सोलर पार्क से लेकर दीपावली की रोशनी, वार्डों के विकास और कबाड़ नीलामी तक आठ प्रमुख मुद्दों पर पारदर्शिता की उठाई मांग

खुडाला-फालना, 9 अक्टूबर। नगरपालिका खुडाला-फालना में बोर्ड की आगामी साधारण सभा की बैठक को लेकर पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर निर्धारित एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में नगर के विकास कार्यों, स्वीकृत बजट, भूमि आवंटन, निर्माण कार्यों की वित्तीय स्वीकृति और नगरपालिका की संपत्तियों से संबंधित जानकारी सदन के पटल पर रखने का आग्रह किया गया है।

पार्षदों ने पत्र में कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास और आमजन के हित में होने वाले जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सदैव सहयोग करने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगरपालिका के कार्य निर्धारित नियमों, प्रावधानों और कानूनों के अनुरूप होने चाहिए, ताकि विकास कार्यों का पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से संचालन हो सके।

सोलर पार्क की भूमि और खर्च का मांगा विवरण

पत्र में नगरपालिका क्षेत्र में सोलर पार्क विकसित करने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए पार्षदों ने इसकी लागत, डीपीआर, प्रस्तावित स्थान और भूमि की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी है। पत्र के अनुसार, 13 फरवरी 2023 को मंडल बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव स्वीकार किए जाने का उल्लेख करते हुए उसकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की भूमि आवंटन का मुद्दा

राजस्थान भूमि आवंटन नीति-2015 के तहत वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को भूमि आवंटन के संबंध में प्रस्तुत पत्रावली, भूमि के माप, स्थिति और नियमानुसार जमा कराई जाने वाली राशि की गणना सहित पूरी जानकारी सदन में रखने का आग्रह किया गया है।

हाईटेक नगरपालिका भवन के निर्माण पर उठाए सवाल

नगरपालिका के हाईटेक भवन निर्माण को लेकर पार्षदों ने आवश्यक बजट, निर्माण पर होने वाले खर्च और पूर्व में स्वीकृत राशि का पूरा विवरण मांगा है। पत्र में कहा गया है कि प्रशासनिक स्वीकृति के साथ वित्तीय स्वीकृति की स्थिति भी स्पष्ट की जाए, ताकि प्रस्ताव पर तथ्यों के आधार पर चर्चा हो सके।

आवासीय योजना और दीपावली सजावट पर मांगी जानकारी

नगरपालिका क्षेत्र की आवासीय योजना के संबंध में एजेंडे में स्पष्ट विवरण और योजना से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई है। वहीं दीपावली पर्व पर रोशनी और सजावट के लिए पूर्व बजट में प्रावधान तथा स्वीकृत निविदा का उल्लेख करते हुए खर्च की राशि और आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का विवरण भी मांगा गया है।

बड़ी जीएसबी खरीद और वार्डों के विकास कार्यों पर चर्चा की मांग

पत्र में बड़ी मात्रा में जेसीबी सामग्री खरीदने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार और डीएलबी के निर्धारित नियमों की जानकारी सदन में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा वार्डों में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्यों के संबंध में स्वीकृत बजट, अब तक खर्च हुई राशि और शेष बजट की जानकारी देने की मांग की गई है।

कबाड़ नीलामी का पूरा हिसाब रखने की मांग

नगरपालिका के कबाड़ निस्तारण और नीलामी से संबंधित सामग्री की सूची, खरीदी गई सामग्री, उपयोग में लाई गई सामग्री, शेष स्टॉक, अनुमानित मूल्य और संभावित आय का विवरण भी मांगा गया है, ताकि इस विषय पर सदन में तथ्यात्मक चर्चा हो सके।

पत्र के अंत में पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी से आग्रह किया है कि बोर्ड बैठक के सुचारु और पारदर्शी संचालन के लिए संबंधित दस्तावेज एवं सूचनाएं बैठक से पहले उपलब्ध कराई जाएं। अब इन मुद्दों पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से दी जाने वाली जानकारी और बोर्ड बैठक में होने वाली चर्चा पर नगरवासियों की नजर रहेगी।

Previous Post

पंचायतीराज चुनाव में नामांकन एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

Next Post

तखतगढ-शराब नशे मे धुत युवक चढा पानी की टंकी पर,समझाइश के बाद उतरते वक्त बीच से पाइप के सहारे उतरते 10 फिट से गिरने से आई चोट

Next Post

तखतगढ-शराब नशे मे धुत युवक चढा पानी की टंकी पर,समझाइश के बाद उतरते वक्त बीच से पाइप के सहारे उतरते 10 फिट से गिरने से आई चोट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page