• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खरोकडा की राजपुरोहित बहन बेटियों ने मिलकर पक्षियों के लिए बनवाया 61 फीट लंबा पक्षी विहार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 8, 2026
in Local
0
खरोकडा की राजपुरोहित बहन बेटियों ने मिलकर पक्षियों के लिए बनवाया 61 फीट लंबा पक्षी विहार

PALI SIROHI ONLINE

खरोकडा की राजपुरोहित बहन बेटियों ने मिलकर पक्षियों के लिए बनवाया 61 फीट लंबा पक्षी विहार

नगराज वैष्णव
मानसून की बारिश और आंधी में बेजुबान पक्षियों को आश्रय देने के लिए खरोकडा गाँव की राजपुरोहित बहन बेटियों ने मिसाल पेश की है। गाँव की महिलाओं ने आपसी सहयोग से पैसे इकट्ठा कर पक्षी विहार बनवाया हैं। गांव की 120 राजपुरोहित बहन बेटियों ने मिलकर दो 2 लाख 70 हजार राशि इकट्ठा करके बनाया।इन पक्षी घरों में दाना-पानी के साथ-साथ बारिश से बचने की भी व्यवस्था की गई है।

राजपुरोहित बहन बेटियों की सामूहिक पहल
बारिश शुरू होते ही पक्षियों के घोंसले भीगने और उड़ने की समस्या सामने आई थी। इसे देखते हुए गाँव की सभी महिलाओं ने बैठक कर आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा किया और आरसीसी से 61फीट लंबा पक्षी घर विहार बनाया ताकि बारिश का पानी अंदर न जाए।महिलाओं ने बताया कि हर दिन सुबह बारी-बारी से इन पक्षी घर दाना डाला जाएगा।

साथ ही बारिश के दिनों में भीगने से बचाने के लिए एक पहल है उनका उद्देश्य है कि मौसम चाहे गर्मी हो या बारिश, कोई भी पक्षी बेघर और भूखा-प्यासा न रहे।
जीव दया की लोगों ने की सराहना महिलाओं की इस पहल की गाँव भर में चर्चा हो रही है। ग्रामीण हरिसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति महिलाओं की संवेदनशीलता काबिले तारीफ है। ऐसी पहल से बच्चों को भी जीव दया की सीख मिलेगी।कंचन कंवर राजपुरोहित ने कहा कि हम रोजाना बारी-बारी से इन पक्षी दाना-पानी रखेंगे। बारिश में पक्षियों को छत मिल जाए, यही हमारी कोशिश है।

Previous Post

रानी में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन की बैठक में रानी उपखंड की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

Next Post

शिवगंज के युवक ने भतीजे की कार दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कराया

Next Post
शिवगंज के युवक ने भतीजे की कार दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कराया

शिवगंज के युवक ने भतीजे की कार दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कराया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page