• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खिंवाड़ा थाना प्रभारी पर युवक से गाली-गलौज करने का आरोपः सीओ के निरीक्षण में भी मिले गैर-हाजिर; एसपी ने कहा- जांच करवा रहे हैं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0
खिंवाड़ा थाना प्रभारी पर युवक से गाली-गलौज करने का आरोपः सीओ के निरीक्षण में भी मिले गैर-हाजिर; एसपी ने कहा- जांच करवा रहे हैं

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के खिवाड़ा थानाप्रभारी उगमराज सोनी पर एक युवक ने फोन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इसका ऑडियो भी सामने आया है।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी मोनिका सैन का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की करवाई जा रही है। हालांकि मामले में जब सीओ बाली खिंवाड़ा थाने पहुंचे तो वहां थाना प्रभारी नहीं मिले।

जानकारी के अनुसार, जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के पिलोवनी गांव निवासी नरसिंह राजपुरोहित ने एसपी को लिखित में मेल के जरिए शिकायत की थी। इसमें बताया कि वे भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ पूणे के संयोजक है। गांव में हुई एक चोरी के मामले में सप्ताह भर बाद क्या कार्रवाई हुई, यह जानने के लिए 23 मई की दोपहर को खिंवाड़ा थानाप्रभारी को तीन बार कॉल किया, लेकिन थाना प्रभारी ने रिसीव नहीं किया।

इस पर सीओ बाली और एसपी पाली, आईजी को फोन कर जानकारी ली थी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर 23 मई की रात करीब 10 बजे वॉट्सऐप पर कॉल कर उनके साथ गाली-गलौज की गई।

इसको लेकर उन्होंने एसपी पाली को रिकॉर्डिंग भेजी और मामले की जांच की मांग की। शनिवार को जब सीओ बाली पारसराम खिंवाड़ा थाना पहुंचे, तो वहां थाना प्रभारी गैर हाजिर मिले।

Previous Post

बीजोवा-लॉयन्स क्लब द्वारा भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित

Next Post

पाली-शिक्षा पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सादगी, बस से रवाना हुए कोटा, प्रधानमंत्री की सादगी से प्रभावित दिलावर

Next Post

पाली-शिक्षा पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सादगी, बस से रवाना हुए कोटा, प्रधानमंत्री की सादगी से प्रभावित दिलावर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page