• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खाण में पानी का संकट, 8-10 दिन में सप्लाईः ग्रामीण महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने का मजबूर; आंदोलन की चेतावनी दी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 2, 2026
in Local
0
खाण में पानी का संकट, 8-10 दिन में सप्लाईः ग्रामीण महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने का मजबूर; आंदोलन की चेतावनी दी

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-रेवदर उपखण्ड के खाण गांव में आठ से दस दिनों के लंबे अंतराल के बाद नलों में पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोग को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जलदाय विभाग की इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने पानी की टंकी के पास एकत्र होकर खाली मटकों के साथ विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि पर्याप्त पानी न मिलने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं या फिर दूर-दराज के कुओं व हैंडपंपों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और मवेशियों को उठानी पड़ रही है। नियमित जलापूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार कर रोजाना या नियमानुसार पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने और विभाग के खिलाफ धरना देने को मजबूर होंगे।

Previous Post

दुजाना टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, पति-पत्नी गंभीर घायल, लोडिंग रिक्शा ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर, सुमेरपुर रेफर

Next Post

चाय बेचने वाला NDPS में पकड़ा गयाः थड़ी से स्मैक और गांजा बरामद, सप्लायर्स की तलाश जारी

Next Post
चाय बेचने वाला NDPS में पकड़ा गयाः थड़ी से स्मैक और गांजा बरामद, सप्लायर्स की तलाश जारी

चाय बेचने वाला NDPS में पकड़ा गयाः थड़ी से स्मैक और गांजा बरामद, सप्लायर्स की तलाश जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page