PALI SIROHI ONLINE
मानसिक रोग एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. दलजीत सिंह राणावत सम्मानित
बाली। बाली उपखण्ड के चिमनपुरा निवासी प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक डॉ. दलजीत सिंह राणावत को मानसिक रोग एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पाली सासद पी पी चौधरीं जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, एसपी मोनिका सेन द्वारा डॉ. राणावत को सम्मान प्रदान कर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
डॉ. दलजीत सिंह राणावत लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, मानसिक रोगों के उपचार तथा नशामुक्ति के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उनके द्वारा लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे की लत से पीड़ित लोगों को उपचार एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
जिला स्तर पर मिले इस सम्मान से चिमनपुरा सहित बाली क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. दलजीत सिंह राणावत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

