PALI SIROHI ONLINE
कर्नाटक के मडिकेरी में बाल संरक्षण आयोग के अधिकारियों द्वारा सगाई समारोह रोके जाने के कुछ घंटों बाद गुरुवार को अपनी होने वाली 16 वर्षीय मंगेतर का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। दोनों की शादी जल्द ही होने वाली थी। 32 वर्षीय प्रकाश मदिकेरे के सुरलाब्बी गांव की उस लड़की से शादी करने वाले थे जिसने कल ही 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दरअसल किसी ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस बाल विवाह की जानकारी दे दी।
दोनों परिवार सगाई रोकने पर हो गए थे राजी
बाल संरक्षण आयोग की एक टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और दोनों परिवारों को समारोह रोकने का आदेश दिया। दरअसल लड़की की उम्र महज 16 वर्ष है और यही वजह है कि यह शादी हो नहीं सकती थी। परिवार सगाई तोड़ने पर सहमत हो गए और समारोह रद्द कर दिया।
पहले मां और बाप पर किया हमला फिर…
पुलिस ने कहा कि कुछ घंटों बाद प्रकाश लड़की के घर में घुस गया और उसके माता-पिता पर हमला कर दिया। उसने लड़की को घर से बाहर खींच लिया और कथित तौर पर उसका सिर काट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह घटनास्थल से भाग गया। प्रकाश लापता है और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है