• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देश हित देश विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष ही जीवन… परमार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 26, 2026
in Local
0
देश हित देश विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष ही जीवन… परमार

PALI SIROHI ONLINE

देश हित देश विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष ही जीवन… परमार
26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 27 वी वर्षगांठ एवं कारगिल के अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई बाली के तत्वाधान में घांची जसाजी पन्नाजी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रड़ावा बाली में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्व सैनिक पेमाराम सीरवी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेन्द्र परमार आयोजक श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली, अतिथि नरेन्द्र सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष न पा, मनोहर सिंह राव भाजपा बाली मंडल अध्यक्ष, भेरूसिंह सोलंकी, कानाराम मेवाड़ा कैप्टन साहब , रताराम सीरवी कोतवाल उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा अमर शहीदों के स्मारक तस्वीर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित सभी बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पेमाराम ने कारगिल प्रकरण का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का दुपट्टा एवं माला से स्वागत किया गया । नरेन्द्र परमार ने उपस्थित सभी पूर्व सैनिक जिसमें कानाराम कलाल, भंवरसिंह चौहान,पेमाराम सीरवी, नटवर सिंह राठौड़, इंदरसिंह राठौड़, केसाराम, विक्रम राठौड़, प्रदीप सीरवी, सतीश, विरम, वागाराम, शिवलाल एवं अग्निवीर में सुमित कुमावत बंधुओं का दुपट्टा एवं श्री राम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परमार ने देश भक्ति गीत से अपने विचार रखते हुए कहा कि कारगिल युद्ध ने भारत के युवाओं में राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा का संचार किया । इस युद्ध में 527 वीर जवान शहीद हुए और युद्ध जीता। हमे उन शहीदों के त्याग को ध्यान रखते हुए देश और राष्ट्र के लिए जागृत रहते हुए निरंतर कर्म और समर्पण के लिए तत्पर रहना है। देश की मौजूदा हालत को देखते हुए अग्निवीर जैसी योजना में युवाओं को जुड़ना चाहिए। देश में देश विरोधी ताकतों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ आने वाले समय में हम सबको सचेत रहना होगा। परमार ने पूर्व सैनिकों द्वारा बाली में अमर शहीद स्मारक की योजना में अपनी भूमिका एवं हमेशा अग्रसर रहने की घोषणा की एवं आगामी वर्ष बाली नगर वासियों द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह सोलंकी, मूलसिंह राजपुरोहित, मनोहर सिंह राव ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम पश्चात वीर दुर्गादास राठौड़ स्मारक को अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सुरेश कंसारा, लखमाराम परमार, मूलसिंह राजपुरोहित, शैतान पूरी,थान सिंह सोलंकी, किशन सिंह, मुकेश सीरवी, अरविंद पूरी, जगदीश सोनी, अमित देवगन, प्रवीण प्रजापत, नरेश वर्मा, हकाराम, दलपत सैन एवं नगर के गणमान्य सदस्य बंधुओं की उपस्थिति रही। पेमाराम ने कार्यक्रम के अंत में पधारे हुए सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

पहली बारिश में ही धंसी 50 करोड़ की सड़क पुलियाः लोढ़ा ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल, गोल-सरदारपुरा पुलिया की नींव खिसकी

Next Post

आबुरोड-रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात युवक का शव

Next Post
आबुरोड-रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात युवक का शव

आबुरोड-रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात युवक का शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page