• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

झिंझारड़ी गांव में मांगों को लेकर सेवा शिविर का बहिष्कार, पंचायत के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 9, 2026
in Local
0
झिंझारड़ी गांव में मांगों को लेकर सेवा शिविर का बहिष्कार, पंचायत के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण

PALI SIROHI ONLINE

कंटालिया-शिविर का बहिष्कार करते ग्रामीण। कंटालिया झिंझारड़ी पंचायत में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर में रावतराजपूत समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर शिविर का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पंचायत परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को परिसर के बाहर बैठाकर मांगों पर चर्चा की।

देर शाम तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता चलती रही, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों का कहना था कि मगरा क्षेत्र के उपरली बभान, निचली बभान, रामाजी का वाड़िया, प्रतापनगर,धारेश्वर और वोरोद गांवों के विद्युतीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन केवल तीन गांवों में बिजली पहुंची।

धारेश्वर, प्रतापनगर और वोरोद अब भी विद्युत सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब नौ माह पहले 20 लोगों से कुओं के विद्युत कनेक्शन के लिए तीन-तीन हजार रुपए जमा कराए गए, लेकिन अब तक बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई।

इस पर बिजली विभाग के एईएन दिनेश कुमार माथुर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेज दिया है। प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों का कहना था कि अन्य गांवों की तरह उनके गांवों के लिए भी वन विभाग की एनओसी जारी की जाए। शिविर में सड़कमालिया गांव के ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में पट्टे जारी करने की मांग उठाई।

विकास अधिकारी भागीरथ सिंह ने बताया कि मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। सड़क निर्माण के संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग की प्रतिनिधि तनुजा ने बताया कि पूर्व टेंडर की अवधि निकल चुकी है। नया टेंडर जारी किया जाएगा तथा अगस्त तक पेंचवर्क का प्रयास रहेगा।

प्रदर्शन देखते हुए तहसीलदार शिवजीराम, बिजली विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोजत डिप्टी रतनाराम, सीओ कमला, बगड़ी थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह सहित विभिन्न थानों का पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

Previous Post

पिता के साथ जलीं 3 बेटों की चिताएं, रो पड़ा पूरा गांव; जयपुर में बेकाबू ट्रेलर के रौंदने से हुई थी मौत

Next Post

क्रेन-बाइक भिड़ंत में पति-पत्नी की मौतः आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

Next Post
क्रेन-बाइक भिड़ंत में पति-पत्नी की मौतः आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

क्रेन-बाइक भिड़ंत में पति-पत्नी की मौतः आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page