• April 24, 2026

रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्करः दो युवक गंभीर घायल, कांडला हाईवे पर हुआ हादसा; हायर सेंटर रेफर

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर कस्बे में कांडला हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। मारुति शोरूम के पास राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल रेवदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया घायल हुए दोनों युवक धान और ईदरला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। रोडवेज बस रेवदर से सिरोही की दिशा में जा रही थी और उसमें कई यात्री सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page