• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कालंद्री: बूथ 16 पर कांग्रेस के एजेंट की तबीयत बिगड़ी, मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-कालंद्री पंचायत समिति में पहले चरण की वोटिंग 46.60 फीसदी रही। पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसी के साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह भी नजर आया। वहीं, कालंद्री पंचायत समिति के चडुआल गांव में बूथ नंबर 16 पर पंचायत समिति सदस्य के लिए लगे कांग्रेस पार्टी के एजेंट गोकुलराम देवासी निवासी फाचरिया की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कालंद्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिरोही रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

इधर, मोहब्बत नगर 80 वर्षीय कानू देवी प्रागाजी घांची दोपहर में वोट देने पहुंची। वोट देने के बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उन्हें संभाल लिया। बाद में उन्हें गोद में उठाकर केंद्र के बाहर तक लाए और गाड़ी में बैठाया। हालांकि बाद में उनकी तबीयत सही हो गई। दोपहर में धूप तेज होने से घबराहट के चलते तबीयत बिगड़ी थी।

Previous Post

दांतीवाड़ा के बाइक सवार रोशन मेघवाल की दुर्घटना में मौत, बाली विधायक ने भी जताया दुःख, बाली जा रहा था मृतक

Next Post

पाली-जल संसाधन विभाग के एसई और एक्सईएन एपीओ: मारपीट के बाद चर्चा
में थे दोनों अधिकारी

Next Post
पाली-जल संसाधन विभाग के एसई और एक्सईएन एपीओ: मारपीट के बाद चर्चामें थे दोनों अधिकारी

पाली-जल संसाधन विभाग के एसई और एक्सईएन एपीओ: मारपीट के बाद चर्चा
में थे दोनों अधिकारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page