• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कालन्द्री में 7 करोड़ की लागत से नव निर्मित पद्मश्री पनगडिया ने प्रेमरत्न शाह मेमोरियल बालिका स्कुल का उद्घाटन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 22, 2026
in Local
0
कालन्द्री में 7 करोड़ की लागत से नव निर्मित पद्मश्री पनगडिया ने प्रेमरत्न शाह मेमोरियल बालिका स्कुल का उद्घाटन

PALI SIROHI ONLINE

कालन्द्री में 7 करोड़ की लागत से नव निर्मित पद्मश्री पनगडिया ने प्रेमरत्न शाह मेमोरियल बालिका स्कुल का उद्घाटन किया, शिक्षा ही समानता प्रदान करती हैं: डा. पनगडिया*

सिरोही। राजस्थान के पिछडे जिले सिरोही के कालन्द्री उप तहसील मुख्यालय पर भामाशाह आर. के. ट्रस्ट बंगलुरू की ओर से 7 करोड़ रूपये की लागत से ’’ प्रेमरत्न शाह मेमोरियल राजकीय बालिका हायर सैकण्डरी स्कुल के नव निर्मित अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन रविवार को पद्म श्री डा. अशोक पनगडिया के कर कमलो से हुआ। 16 वें वित आयोग के अध्यक्ष एवं नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष रहे डा. अशोक पनगडिया न्यूयार्क से सीधे कालन्द्री पहुंचे ओर इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुऐ। उनके साथ चिकित्सा सेवा के लिए विख्यात समाज सेवी डा. शोभा वर्धमान भी अतिथि के रूप में उपस्थित थी।

जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुऐ मुख्य अतिथि डा. अशोक पनगडिया ने बताया कि भीलवाडा के एक छोटे से गांव में जन्म लेकर आज वे जिस मुकाम पर पहुचे हैं उसका पुरा श्रेय शिक्षा को ही जाता हैं। शिक्षा सबको समानता का एवं सब कुछ जानने एवं सिखने का अवसर प्रदान करती है। अपने परिवारजन को किस तरह उनके माता-पिता ने पढा लिखाकर आगे बढाया कि जानकारी साँझा करते  हुऐ उन्होने बालिकाओं से कहा कि वे शिक्षा में कभी भी पिछे नही रहे ओर जानने ओर सिखने की जिज्ञासा रखें। उन्होने भामाशाह रमेश कुमार पी शाह को बधाई देते हुऐ कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत उन्होने इस पिछडे क्षेत्र में अपने माता-पिता की स्मृति में जो प्रेमरत्न शाह मेमोरियल स्कुल का भवन जिस समर्पित भाव से बनाया है उसके दुरगामी परिणाम बहुत अच्छे होगें ओर एक दिन इस स्कुल का नाम देश-विदेश में विख्यात होगा।
इस अवसर पर अतिथि डा. शोभना वर्धमान ने कहा कि ज्ञान ओर शिक्षा दोनों अलग हैं ओर जिस तरह इस नये स्कुल भवन में जो व्यवस्थाएं एवं साधन उपलब्ध करवाये गये है उससे यहां की बालिकाओं को एक नई उर्जा मिलेगी ओर वे एक नई सोच ओर नये वातावरण में आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर इस स्कुल ओर गांव का नाम निश्चित तौर पर गौरान्वित करेगी।  

भामाशाह आर के ट्रस्ट के चेयरमेन रमेश पी. शाह ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का दिल से स्वागत करते हुऐ कहा कि बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए उन्होनें अपनी मातृ भूमि कालन्द्री को जब चुना तो उस वक्त 4 सपने संजोये थे ओर आज वे चारो सपने साकार होने से उन्हें बहुत खुशी हैं। उनका पहला सपना था कि इस स्कुल का उद्घाटन देश के प्रमुख अर्थशास्त्री एवं उनके पुत्र अक्षय शाह को शिक्षित करने वाले पद्मश्री डा. अशोक पनगडिया के कर कमलो से हो। डा. पनगडिया ने समय निकाल कर सात समुद्र पार आज कालन्द्री पधारे ओर नूतन स्कुल भवन का लोकार्पण अपने कर कमलो से किया। दुसरा सपना था चिकित्सा सेवा के लिए समर्पित डा. शोभना वर्धमान इस दिन साथ रहे। तीसरा सपना था पाकिस्तान में जैन मंदिरो पर मैं जो पुस्तक लिख रहा हुॅ उसका लोकार्पण इसी दिन हो। चैथा सपना था कि मैं जो स्कुल भवन बनाउ उसमें पढने वाली हर बालिका सपने देखे ओर ’’काम करना है तो डरना नही’’ का भाव रखें। मुझे आज गर्व है कि मेने जो स्कुल भवन बनाया है उसमें बालिका पुरी दबगंता से यह नारा गूजा रही हैं कि ’’ काम करना है तो डरना नही ’’ उन्होनें कहा कि मेरा मकसद केवल भवन बनाना नही हैं बल्कि इस स्कुल के साथ सदैव खडा रहना हैं ओर इस स्कुल की बालिकाएं हर फिल्ड में अपनी काबलियत दिखाकर कालन्द्री एवं अपने परिवार का नाम गौरान्वित करें।

इस अवसर पर प्रेमचंद मानाजी शाह परिवार के प्रमुख शांतिलालजी पी शाह एवं डा. राजेन्द्र शाह ने पद्म श्री डा. पनगडिया एवं डा. शोभना वर्धमान का शाॅल ओढाकर स्वागत किया। शाह परिवारजनो एवं स्कुल परिवार की ओर से भामाशाह रमेश पी शाह एवं उज्जवला आर शाह का मुख्य अतिथि डा. पनगडिया एवं डा. शोभना वर्धमान ने शाॅल ओढाकर उन्हें अत्याधुनिक भवन बनाने के लिए बधाई दी।
भामाशाह रमेश पी शाह ने कहा कि इस भवन का निर्माण इसी जगह की मिट्टी खोदकर उससे साढे पांच लाख ईंटो का निर्माण करवाकर उससे यह इमारत तैयार की गई हैं। इस भवन के आर्कीटेक्ट हर्ष पटेल की सेवाओं की सराहना करते हुऐ शाह ने कहा कि उन्होनें 3 साल तक कडी मेहनत कर इसको तैयार करवाया है। उज्जवला आर शाह ने अपने जीवन में काॅलेज की शिक्षा ग्रहण नही कर पाने की बात रखते हुऐ कहा कि उनकी इच्छा थी कि अब मैं कालन्द्री की बेटी ओर बहुं होने के नाते कालन्द्री की बालिकाओ के लिए शिक्षण की अच्छी से अच्छी व्यवस्था करू ओर उनके इस सपने को रमेश पी शाह ने पुरा किया जिससे आज वे बहुत खुश हैं।

उनकी पुत्री डा. प्रिया एवं सोनल शाह, डा. गीता शाह, डा. शांतिलाल शाह, डा. राजेन्द्र जैन, सृष्टि शाह, अजंना राठौड, सुरेन्द्र जैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुऐ बधाई दी।

*श्रेष्ठतम स्कूल बनाएंगे: चारण*

स्कुल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने सभी का स्कुल परिवार एवं शिक्षा विभाग की ओर से स्वागत करते हुऐ कहा कि भामाशाह धन देने से नही भाव के कारण जाने पहचाने जाते हैं। उन्होनें कहा कि भामाशाह रमेश पी शाह ने जिस उदारता एवं अपनत्व के साथ यह स्कुल भवन विभाग को सौपा हैं विभाग सदैव उनकी भावनओं को ध्यान में रखते हुऐ इसे श्रेष्ठतम स्कुल बनाने में कोई कमी नही रखेगा। हमें गर्व है कि स्कुल की बालिकाओ जो सपने देखेगी उन सपनो को पुरा करने के पीछे भामाशाह परिवार ने सदैव खडे रहने का संकल्प ले कर आज से ही बालिकाओं का दिल जीत लिया हैं। मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों ने नूतन भवन परिसर का अवलोकन कर पुरी जानकारी ली।

अंत मे शाह परिवार के सुपुत्र इन्जिनियर अक्षय शाह ने डा. पनगडिया एवं डा. शोभा वर्धमान का कालन्द्री पधारने पर आभार व्यक्त करते हुऐ उन सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होने तीन साल तक इस कार्य में मदद की ओर भामाशाह को प्रोत्साहित किया।
उन्होनें स्कुल के कार्य में मिले सहयोग के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ओर प्रेरक महावीर जैन, दीपाराम पुरोहित, उप निदेशक दिलीप परिहार आर्कीटेक्ट हर्ष पटेल, संहिता मेम, पुर्व प्रधानाचार्य वीणा भाटिया, गीता मेडम, प्राध्यापक मुकेश सुथार, प्रधानार्चाय विक्रम सिंह चारण सहित शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि एवं अतिथि के स्कुल परिसर में पहुंचने पर स्कुल की एनसीसी की केडेट ने गार्ड आफ आनर देकर उनका ’’ जय हिन्द्र ’’ के उद्घोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

समारोह का सचालन सृष्टि अक्षय शाह ने किया ओर बालिकाओं ने अनेक गीत संगीत एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। समारोह में शाह परिवार के अनेक अतिथि मुंबई, हैदराबाद, कोल्हापुर, मैसूर, आदांनी, विजयवाडा एवं बंगलुरू से पधारे ओर सभी ने भामाशाह परिवार को बधाई देेते हुऐ माला, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया।

Previous Post

सुमेरपुर में पिकअप जलाने के मामले का खुलासा,गैरेज पर खड़ी पिकअप को जलाई थी

Next Post

बाली उप कारागृह में 26 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं, तीन माह तक चलेगा विशेष कारागार अभियान

Next Post
बाली उप कारागृह में 26 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं, तीन माह तक चलेगा विशेष कारागार अभियान

बाली उप कारागृह में 26 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं, तीन माह तक चलेगा विशेष कारागार अभियान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page