कालन्द्री में समाजोपयोगी शिविर का आज छठा दिवस
PALI SIROHI ONLINE
कालन्द्री में समाजोपयोगी शिविर का आज छठा दिवस। रा उ मा वि कालंद्री मे दिनांक 17मई से 31मई तक 15दिवसीय समाज सेवा शिविर के तहत षष्ठम दिवस विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने योग और व्यायाम किया।शिवराधिपति एवं पी ई ई ओ अमृत लाल माली ने विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता , पर्यावरण संरक्षण एवं वंदे गंगा जल संरक्षण की महत्ता एवं उपयोगिता बताई।
तत्पश्चात विद्यार्थियों ने विद्यालय के चारदीवारी पर स्थित कूड़े कचरे को जलाया,पौधों को पानी पिलाया।विद्यालय में स्थित शौचालय एवं मूत्रालय के ऊपर पड़े कचरे को साफ किया।शिविर प्रभारी दुर्गा राम एवं सह प्रभारी नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को अलग अलग कार्य सौंपे। इस दौरान कक्षा बारह के समस्त विद्यार्थी एन एस एस को छोड़कर उपस्थित रहे।
