• March 12, 2026

कालन्द्री-पूनमारामजी महाराज की समाधि पर चढ़ाई चादर

PALI SIROHI ONLINE

कालंद्री | कालंद्री-चडुआल सड़क मार्ग परस्थित पूनमारामजी महाराज की समाधि स्थल पर बने मंदिर परिसर में आयोजित 25वें वार्षिक मेला भरा गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं और भाविकों की आवाजाही शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। मेले की शुरुआत गुरु भक्तों द्वारा चादर चढ़ाने के साथ हुई।

ढोल नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर चादर अर्पित की। भक्तों ने धूणी में नारियल का भोग लगाया और क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुजारी कालूराम और महाराज के परिवार से शिवलाल ने बताया कि मंगलवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक मोहनदास संत ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। समाधि स्थल पर मंदिर परिसर में रातभर अखंड ज्योत प्रज्वलित रही और समाधि स्थल पर साधु संतों का जागरण चलता रहा। वार्षिक मेले के अवसर पर समाधि स्थल पर बने मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी, रंग बिरंगी झालरों और भाव मंडप से सजाया गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page