• March 13, 2026

कालन्द्री- नवारा गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

PALI SIROHI ONLINE

कालन्द्री-कालंद्री थाना क्षेत्र के नवारा गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में बाइक खड्डे में गिरने से युक्क का सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी गंगा प्रसाद ने बताया कि मृतक के भाई भलाराम वागरी ने रिपोर्ट – दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार जैसाराम पुत्र भीखा वागरी (45) निवासी नवारा बुधवार शाम करीब 7 बजे भोजन के – बाद खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक असंतुलित होकर खड्डे में गिर गई और जैसाराम का सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस से कालंद्री के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. अनुराग शर्मा ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

About The Author

You cannot copy content of this page