PALI SIROHI ONLINE
जालोर । पोक्सो न्यायालय की विशिष्ट न्यायाधीश सीमा जुनेजा ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक रणजीता सिंह राजपुरोहित के अनुसार पीड़िता की माता ने 18 सितंबर 2024 को पुलिस थाना आहोर में रिपोर्ट दी कि 14 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के लिए रोटी लेने ताऊ के घर गई।
जहां पर लड़का घर पर अकेला था। उसने मौका देख उसका बलात्कार किया। इसके बाद लगातार घर पर कोई नहीं होने पर जबरन घर में आकर दुष्कर्म करता। पुलिस थाना आहोर में पोक्सो में मामला दर्ज किया।


