• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कालन्द्री में अंबेडकर जयंती का हुआ आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

कालन्द्री में अंबेडकर जयंती का हुआ आयोजन। रा .उ .मा .वि .कालंद्री में आज  डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती का आयोजन हुआ।  14अप्रैल को विद्यालय अवकाश होने से आज 13अप्रैल को आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में   मुख्य अतिथि एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि मोतीराम पुरोहित , समाजसेवी पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान अमृतलाल माली ने की। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण  एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया एवं संविधान की शपथ ली गई।

समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने निबंध लेखन ,चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि मोतीराम पुरोहित एवं पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलना चाहिए तथा उनकी जीवनी को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

संस्था प्रधान अमृतलाल माली ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे उनके नेतृत्व में ही भारतीय संविधान का निर्माण 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूरा हुआ, उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान पढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान  उप प्राचार्य दुर्गाराम मकवाना ने भी विद्यार्थियों को डॉ अंबेडकर एवं संविधान पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरानव्याख्याता सनत आ ढा,नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मण कुमार, सुरेश प्रजापत ,गजेंद्र सोलंकी, दिनेश कुमार मीणा, किशन कुमार एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे। मंच संचालन जतिन कुमार राठौड़ ने किया।

Previous Post

नाडोल गवाई मालोप तालाब मे फिर दिखा मगरमच्छ

Next Post

तखतगढ-हिंगोला में दो दिन से दस्तक तक दे रहा पैंथर,बीती रात्रि को एक भेड़िए का किया शिकार लोग अभी भी दहशत में

Next Post
तखतगढ-हिंगोला में दो दिन से दस्तक तक दे रहा पैंथर,बीती रात्रि को एक भेड़िए का किया शिकार लोग अभी भी दहशत में

तखतगढ-हिंगोला में दो दिन से दस्तक तक दे रहा पैंथर,बीती रात्रि को एक भेड़िए का किया शिकार लोग अभी भी दहशत में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page