PALI SIROHI ONLINE
काकराडी राजकीय विधालय मे स्वतंत्रता दिवस सम्पन्न, प्रशासक राजाराम गरासिया ने किया झंडा रोहण

बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत काकराडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे 80 वां स्वतंत्र दिवस मनाया गया । ग्राम पंचायत के प्रशासक राजाराम गरासिया ने झंडा रोहण कर क्षेत्र वासियो बधाई प्रैसित की गई। गरासिया ने बच्चो को शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान देने की बात कही।
उसके बाद स्कूली छात्राओ ने एक से बढ़कर एक देश भक्ती गीतो पर डांस किया गया।
समारोह मे ग्राम पटेल, पंच , विधालय स्टाफ एंव ग्राम वासी मौजूद रहे


