• March 15, 2026

कागदरा गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शव पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द

PALI SIROHI ONLINE

कागदरा गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नाना थाना क्षेत्र के कागदरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा  ने बताया कि कागदरा निवासी चुनीराम पुत्र वक्ताराम, उम्र करीब 45 वर्ष, ने कथित रूप से अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा व सहायक थानाधिकारी आसुराम विश्नोई व  ग्रामीण मौके पर पहुंचे।  और आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

About The Author

You cannot copy content of this page