• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जवाई की मुख्य पाइप लाइन रात 1 बजे दुरस्त, सप्लाई हुई सुचारू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली | जवाई बांध से पाली शहर तक आ रही 20 साल पुरानी 1500 एमएम की मुख्य जीआरपी (ग्लास रीइन्फोर्ड प्लास्टिक) पाइपलाइन में सांडेराव के पास रविवार सुबह लीकेज होने के बाद रविवार को पूरे दिन लीकेज को सुधारने का कार्य जारी रहा। इसके बाद रात को 1 बजे लाइन का लीकेज ठीक किया गया। इसके बाद पानी को वापस धीरे-धीरे छोड़ा गया। जो सोमवार को सुबह 10 बजे पानी पाली पहुंच गया। जिसे सप्लाई को वापस सुचारू कर दिया गया।

एईएन शोभा कुमारी ने बताया कि 25 सदस्यों की तकनीकी टीम जुटी रही। पेयजल सप्लाई को लेकर मंडली तालाब, लाखोटिया, गुंदोज तालाब सहित आसपास के तालाबों से पेयजल सप्लाई सुचारू रखी गई। इस पाइपलाइन से रोजाना करीब 8 से 9 एमसीएफटी पानी आता है। अब मंडली व लाखोटिया भरा रखेंगे : आगे से जवाई की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने पर शहर सहित जिले की पेयजल सप्लाई पर संकट नहीं रहे इसके लिए अब जलदाय विभाग ने लाखोटिया के साथ साथ मंडली तालाब को पूरा भर रखेंगे। जिसे पानी को शहर के साथ गांवों में भी सप्लाई कर सके। अभी हेमावास बांध में भी पानी नहीं के बराबर है। ऐसे में फोकस पूरा जवाई बांध पर ही रहेगा।

Previous Post

चाचोड़ी में चिड़िया घर का निर्माण कार्य किया शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page