PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जवाई बांध से 75 गांवो में पेयजल सप्लाई 2 दिन बाधित रहेगी,नहरो की साफ सफाई को लेकर पीएचडी विभाग ने लिया शटडाउन
तखतगढ 25 अक्टूबर;(खीमाराम मेवाडा) जवाई बांध से जुड़े सुमेरपुर, सांडेराव एवं ढोला तीनों फिल्टर प्लांट के अंतर्गत आने वाले 75 गांवो में आज और कल 2 दिन जवाई बांध से पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। सुमेरपुर उपखंड के कनिष्ठ अभियन्ता जन स्वा.अभि. विभाग के कनिष्ठ इंजीनियर खेमराज ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक जल संसाधन विभाग द्वारा जूवाई नहर की साफ-सासफाई एवं मूरम्मत कार्य हेतु शटडाउन लिया गया है। जिससे जवाई फिल्टर प्लांट से जुड़े सुमेरपुर शहर एवं 33 गांव, साण्डेराव फिल्टर प्लांट से जुड़े तरतगढ़ शहर एवं 20. गांव, तथा ढोला फिल्टर प्लांट से जुडे 22 कुल 75 गांवो की जल सप्लाई 2 दिन तक बाधित रहेगी।

