• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 8, 2026
in Local
0
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाड़ा

*जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

पाली, 08 जुलाई। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 जून 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होना आवश्यक है। तथा छात्र/छात्रा पाली जिले के किसी भी सरकारी गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा में अध्ययनरत हो, छात्र/छात्रा कक्षा में सतत् (लगातार) अध्ययनरत हो, अध्ययन में किसी भी प्रकार से अन्तर न हो, रजिस्ट्रेशन/आवेदन हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं है। समस्त प्रक्रिया निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने वाला प्रतिष्ठित आवासीय शिक्षण संस्थान है। विद्यालयों का परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट रहा है तथा यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

*विद्यालय की उपलब्धियां एवं विशेषताएं*

विद्यालय पूर्णतः शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित है, विद्यालय पूर्णत आवासीय विद्यासलय है, छात्र/छात्राओं को गुणवतापूर्ण रहने एवं खाने की पूर्ण व्यवस्था हैं, विद्यालय में छात्र/छात्राओं के अनुसार अलग-अलग रहने की व्यवस्था हैं, विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित हैं, विद्यालय पूर्णतः हरे-भरे परिसर से युक्त हैं, विद्यालय के परीक्षा परिणाम प्रति वर्ष श्रेष्ठ एवं उतम हैं, छात्र/छात्राओं की खेल प्रतिभा को योग्य शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा निखारा जाता हैं, विद्यालय में गुजरात राज्य के विद्यालय से माइग्रेशन व्यवस्था संचालित की जाती हैं, विद्यालय में एनसीसी, स्काऊट/गाइड एवं एनएसएस की गतिविधियों का संचालन किया जाता हैं। परीक्षा का आयोजन 28. नवम्बर 2026 को निर्धारित केन्द्रों पर होगा।

उन्होंने शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों तक इस जानकारी को पहुंचाने और उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Previous Post

पाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लड़कियों सहित तीन घायल

Next Post

बाली चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय रिव्यू मीटिंग सम्पन्न

Next Post
बाली चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय रिव्यू मीटिंग सम्पन्न

बाली चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय रिव्यू मीटिंग सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page