• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोजावर-अम्बाजी गुड़ा में नील गाय से टकराई मोपेड, 2 घायल उपचार जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे एक परिवार की मोपेड से अचानक नीलगाय टकरा गई। हादसे में नाना और उसके दो दोहिते घायल हो गए। घटना मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र में हुई। गंभीर घायल नाना और एक दोहिते को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।स्कूल छोड़ने जा रहे थे नाना

जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र के अबाजाजी गुड़ा (जोजावर) निवासी भीकाराम पुत्र पदाराम गुरुवार सुबह अपने 15 साल के दोहिते किशन पुत्र राजूराम और 16 साल के योगेश को मोपेड पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

रास्ते में मोपेड से टकराई नीलगाय

गुड़ा मोखमसिंह के पास अचानक एक नीलगाय उनकी मोपेड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में भीकाराम के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दोनों बच्चे भी घायल हो गए।

बांगड़ हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला। गंभीर घायल भीकाराम और किशन को गुरुवार सुबह इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।

दो महीने पहले हुई थी बच्चों के पिता की मौत

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों के पिता की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहे हैं और वहीं रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

Previous Post

12वीं कॉमर्स में इंद्रसिंह ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

Next Post

जिला कलक्टर घर से पैदल ही आफिस आये,ईधन बचाने का दिया संदेश

Next Post

जिला कलक्टर घर से पैदल ही आफिस आये,ईधन बचाने का दिया संदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page