• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो युवती और एक नाबालिग लापताः तीन अलग -अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज, दुकान पर सामान लेने गई 16 साल की लड़की घर नहीं लौटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 20, 2026
in Local
0
दो युवती और एक नाबालिग लापताः तीन अलग -अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज, दुकान पर सामान लेने गई 16 साल की लड़की घर नहीं लौटी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में तीन युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवतियों के परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सरदारपुरा थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि उसकी 16 साल की बेटी गुरुवार सुबह किराना दुकान से सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इस बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी से पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक रमेश बिश्नोई को जांच सौंपी है।

दूसरा मामला विवेक विहार थाने में सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दी है जिसमें बताया कि उसकी 19 साल की पुत्री गुरुवार दोपहर को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक भरतलाल को सौंपी है।

घर से निकली युवती नहीं लौटी वापस

तीसरा मामला नागौरी गेट थाने का है। एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 19 साल की पुत्री गुरुवार को घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। आस पड़ोस और रिश्तेदारी में पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर दिनेश मेघवाल को सौंपी है।

Previous Post

ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत: मौके पर ही तोड़ा; बुरी तरह पिचकी कार, करणी माता के दर्शन करने जा रहे थे

Next Post

बीसलपुर के मीनो की ढाणी में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page