• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डिप्रेशन में आकर युवती ने झील में कूदकर दी जानः पिता बोले- लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल रहने से तनाव में थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 3, 2026
in Local
0
डिप्रेशन में आकर युवती ने झील में कूदकर दी जानः पिता बोले- लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल रहने से तनाव में थी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर की कायलाना झील में कूदकर सुसाइड करने वाली युवती पूजा जाखड़ प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार असफल होने की वजह से तनाव में थी, इसी को लेकर उसने सुसाइड करने जैसा कदम उठाया। इस संबंध में मृतका के पिता पूर्णाराम ने पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार पूजा जाखड़ अपने पति जगदीश जाखड़ के साथ जोधपुर में रहकर हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि 2-3 प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन नहीं होने के कारण वह गहरे तनाव और डिप्रेशन में चली गई थी। इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने यह कदम उठाया।

घटना सोमवार, 1 जून को दोपहर करीब 2:15 बजे की है। पूजा ने कायलाना झील में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई रावलराम ने गोताखोर भरत चौधरी और गणेश चौधरी की टीम के साथ मिलकर युवती को झील से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।हालांकि पुलिस और गोताखोरों के तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका पूजा जाखड़ की शादी चार साल पहले हुई थी। वह मूल रूप से श्रीगंगानगर जिले के एटा गांव की रहने वाली थी, जबकि उसकी ससुराल चूरू जिले के मालासर गांव में है।

घटना के समय उसका पति बीकानेर में फर्स्ट ग्रेड भर्ती परीक्षा देने गया हुआ था। पुलिस के अनुसार पूजा ने हाल ही में कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी थीं, लेकिन चयन नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

भन्दर मेघवाल समाज मोहहले मे चौथे दिन विधूत सप्लाई हुई शुरू, गर्मी से मिली राहत, वार्ड वासियो ने विधूत टीम का जताया आभार

Next Post

पिंडवाड़ा-साधु की कुटिया में आगः गोचर भूमि अतिक्रमण के आरोप पर ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे

Next Post
पिंडवाड़ा-साधु की कुटिया में आगः गोचर भूमि अतिक्रमण के आरोप पर ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे

पिंडवाड़ा-साधु की कुटिया में आगः गोचर भूमि अतिक्रमण के आरोप पर ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page