• March 23, 2026

कूदकर युवती ने सुसाइड की कोशिश की: 15 फीट पानी के अंदर गई, गोताखोरों ने बाहर निकालकर सीपीआर दिया

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में रविवार को एक युवती ने कायलाना झील में कूदकर सुसाइड की कोशिश की। पुलिस और गोताखोरों ने तुरंत युवती की जान बचा ली। मौके पर युवती को सीपीआर दिया गया। फिर अस्पताल भेजा गया।कायलाना चौकी पुलिस के मुताबिक आज सुबह करीब 10 बजे झील पर एक युवती आई। सुसाइड करने के लिए पानी में कूद गई। इस दौरान पास ही मौजूद पुलिस चौकी के हेड कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह और कॉन्स्टेबल दिनेश सोडा व रमेश बिश्नोई ने आवाज लगाई कोई लड़की पानी में डूब रही है। गोताखोर भरत चौधरी, गणेश नारायण मीणा, वेलाराम भागी, रामू, सुरेश सभी तुरंत मौके पर पहुंचे।

भरत चौधरी और नारायण मीणा में पानी में छलांग लगाई। युवती को बाहर निकाल लिया। लड़की सीपीआर दिया। एंबुलेंस से युवती को एमडीएम अस्पताल भेजा गया। युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया की उसने आखिर सुसाइड का प्रयास क्यों किया।

गोताखोरों ने की ऑक्सीजन किट की मांग

गोताखोर भरत चौधरी का कहना है कि झील में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। गोताखोरों को गहरे पानी में उतरना पड़ता है। झील की गहराई करीब 65 फीट तक है। ऐसे में ज्यादा गहराई में कोई चला जाता है तो उसे बचा नहीं पाते। गोताखोरों की मांग है कि सरकार की तरफ से उन्हें ऑक्सीजन किट उपलब्ध करवाई जाए। ताकि ज्यादा गहराई में भी जाकर लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया- इस मामले में युवती 10 से 15 फीट गहरे पानी में गई थी तो उसे बचा लिया गया।

About The Author

You cannot copy content of this page