• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

29 साल की विवाहिता और एक नाबालिग लापता, पीहर जाने का कहकर निकली थी, कृषि फार्म पर काम करने वाला युवक भी गायब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 25, 2026
in Local
0
29 साल की विवाहिता और एक नाबालिग लापता, पीहर जाने का कहकर निकली थी, कृषि फार्म पर काम करने वाला युवक भी गायब

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में एक विवाहिता और एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कमिश्नरेट के झंवर थाने में थाना इलाके की रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 29 वर्षीय पत्नी शनिवार को पीहर जाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन वह पीहर नहीं पहुंची।। इसके बाद उसके बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल प्रेमसिंह को सौंपी है।

17 वर्षीय युवती लापता

दूसरा मामला डांगियावास थाने में सामने आया है। यहां थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि 23 मई को उसकी 17 साल की बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। उसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरसुखराम को सौंपी है।

फार्म पर काम करने वाला 20 साल का युवक भी लापता

मंडोर थाने में थाना मार्केट के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि रविवार को उसका 20 साल का बेटा भी लापता हो गया। रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका बेटा यहां एक प्राइवेट कृषि फार्म में काम करते थे। शनिवार को उनका बेटा बिना बताए कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। काफी ढूंढने पर भी बेटे का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बंसीलाल को सौंपी है।

Previous Post

फालना रानी मार्ग पर कार खाई में गिरी, घणी के पास बैलेंस बिगड़ा

Next Post

भीनमाल-स्कॉर्पियो से कुचलने की साजिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 5 वाहन जब्त किए, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page