PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में एक प्रसूता ने सोमवार दोपहर को चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। प्रसूता व उसके चारों शिशु पूरी तरह स्वस्थ है। चारों बच्चे ऑपरेशन से हुए है। इसके चलते चारों को हॉस्पिटल की नर्सरी में रखा गया है। प्रसूता की यह तीसरी डिलीवरी है। इससे पहले दो डिलीवरी में उसके शिशु की मौत हो गई थी।
उम्मेद हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम ने बताया कि सोमवार को हॉस्पिटल में भर्ती प्रसूता जैसलमेर निवासी तुलछा पत्नी चंद्रसिंह ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इसमें से दो लड़के है और दो लड़की। प्रसूता के गर्भ में चार बच्चें होने शुरू से ही टीम ने उसके सेहत को लेकर सावधानी बरत रखी थी। वह पिछले तीन महीने से हॉस्पिटल में ही भर्ती थी। उसका उपचार उपचार व डिलीवरी डॉ. इंद्रा भाटी की देखरेख में हुई है।
तीन महीने से डॉक्टरों की नजर में थी प्रसूता डॉक्टरों ने बताया कि प्रसूता मूल जैसलमेर की रहने वाली है। उसे गृभ के चौथे महीने में ही चार बच्चों को पता चल गया था। प्रसूता के पहले दो डिलीवरी में बच्चों की मौत हो रखी थी। ऐसे में परिजन उसका उपचार जोधपुर उम्मेद हॉस्पिटल से करवा रहे थे। डॉक्टरों ने सावधानी बरतते हुए प्रसूता को फरवरी महीने में ही हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया था। और उसके प्रतिदिन की रिपोर्ट की डॉक्टर जांच कर रहे थे ताकि प्रसूता और उसके गर्भ में पल रहे शिशु पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आए।