PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-ट्रैक्टर के पीछे से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में पत्थर भरे हुए थे। ऐसे में बाइक सवारों का सिर पत्थर से टकराया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया। मामला जोधपुर के ओसियां थाना क्षेत्र का है।
हादसे की सूचना पर चेराई चौकी पुलिस और ग्रामीणों पहुंचे और शवों को ओसियां मॉच्यूरी में रखवाया गया। जानकारी अनुसार महादेव नगर निवासी किशोर सिंह पुत्र अमरसिंह करनोत और गोदारा बेरा निवासी पूरो पत्नी पोकराम जाट खेत से बाइक पर गांव लौट रहे थे
गोदारा का बेरा से ट्यूबवेल पर करसा भीकमकोर जाते समय ट्रैक्टर के पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर में भरे पत्थर से टकराने से दोनों की मौत हो गई। किशोर सिंह के तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। पिछले महीने 18 अप्रैल को अपने एक बेटे सुमेर सिंह की शादी की थी।