• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नवंबर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मिलेंगे बिजली बिल, SMS से आएगा डाउनलोड लिंक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 29, 2026
in Local
0
नवंबर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मिलेंगे बिजली बिल, SMS से आएगा डाउनलोड लिंक

PALI SIROHI ONLINE

*नवंबर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मिलेंगे बिजली बिल, SMS से आएगा डाउनलोड लिंक*

*जोधपुर डिस्कॉम के 15 उपखंडों में शुरू होगी डिजिटल बिलिंग व्यवस्था, बिजली मित्र एप से भी देख सकेंगे बिल और कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान*

पाली/जोधपुर, 28 अक्टूबर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 से बिजली बिल डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। बिल जनरेट होते ही उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा। इसमें बिजली बिल डाउनलोड करने का लिंक होगा। उपभोक्ता बिजली मित्र मोबाइल एप से भी अपना बिल देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

जोधपुर डिस्कॉम के अनुसार नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बिजली बिल प्राप्त करने के लिए कागजी बिल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बिल समय पर उपलब्ध होगा। ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा। इससे समय की बचत होगी। साथ ही कागज की खपत कम होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

जोधपुर जोन के 15 उपखंडों में लागू होगी व्यवस्था
प्रथम चरण में जोधपुर जोन के नौ उपखंडों बी-3, बी-3 आंतरी, सोजत सिटी, देसूरी, रानी, सुमेरपुर, शिवगंज और सिरोही सहित बाड़मेर जोन के छह उपखंडों सिटी-2 बाड़मेर, भीनमाल, आहोर, बालोतरा, पचपदरा और सिटी-2 बालोतरा में नवंबर से डिजिटल बिलिंग व्यवस्था लागू होगी। यह व्यवस्था फिलहाल स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए होगी।

SMS का लिंक केवल दो बार रहेगा सक्रिय
बिजली बिल जनरेट होते ही उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर डाउनलोड लिंक भेजा जाएगा। यह लिंक केवल दो बार बिल डाउनलोड करने के लिए सक्रिय रहेगा। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि SMS मिलते ही बिल डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

बिजली मित्र एप से बिल और भुगतान की सुविधा
उपभोक्ता Google Play Store से बिजली मित्र (Bijli Mitra) एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपने के-नंबर से पंजीकरण करना होगा। एप पर बिजली बिल, बकाया राशि और भुगतान संबंधी विवरण देख सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। इसके अलावा बिजली आपूर्ति और बिल संबंधी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी।

मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराएं
जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन में पुराना, बंद या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है, वे संबंधित उपखंड कार्यालय अथवा हेल्पडेस्क पर जाकर इसे अपडेट कराएं। ई-मेल आईडी भी सही दर्ज कराएं। इसके लिए संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

डिस्कॉम ने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से बिजली मित्र एप डाउनलोड करने और मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी अपडेट रखने की अपील की है। इससे डिजिटल बिल समय पर मिल सकेगा और भुगतान में सुविधा होगी।

Previous Post

पाली-उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया*

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page