PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर।जोधपुर नगर निगम में के एक सफाई कर्मचारी पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हमले का आरोप उसके साथ ही नगर निगम में काम करने वाली महिला सहकर्मी व उसके पति पर लगाया। इस हमले में सफाई कर्मचारी के सिर व पैर पर तलवार से गहरी चोट आई है। इस संबंध में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगत की कोठी विस्तार योजना में रहने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि पिछले चार साल से वह निगम के उप कार्यालय में पदस्थापित है। दो महीने पहले उप कार्यालय में एक महिला कर्मचारी को लगाया गया था, महिला व पीड़ित दोनों पहले से परिचित थे। इसके चलते दोनों के बीच बातचीत होती रहती है। इसको लेकर महिला के पति संदेह करता था। 5 अप्रैल को वह पीड़ित सुबह अपने काम पर कार्यालय पहुंचा था।
वहां कुछ देर में वह महिला सहकर्मी भी अपने पति के साथ आई थी। वहां उसके पति ने तलवार से पीड़ित पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे उसका पैर फ्रैंक्चर हो गया और सिर पर चोट आई है।
घटना के बाद महिला सहकर्मी व उसका पति मौके से फरार हो गए। वहीं पीड़ित को मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।