• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत सहित 4 ट्रेनें 29 मार्च को बदले मार्ग से चलेंगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 28, 2026
in Local
0
जोधपुर-साबरमती वंदे भारत सहित 4 ट्रेनें 29 मार्च को बदले मार्ग से चलेंगी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत सहित 4 ट्रेनें 29 मार्च को बदले मार्ग से चलेंगी
● अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अस्थाई बदलाव

जोधपुर। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के चलते रविवार 29 मार्च को जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का संचालन अस्थाई रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसी कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।

◆ ट्रेन संख्या 12461 जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस
29 मार्च को यह ट्रेन महेसाणा,कटोसन रोड एवं कलोल होकर संचालित होगी।

◆ ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस
यह ट्रेन रविवार को खोडियार,कलोल,कटोसन रोड एवं महेसाणा होकर चलेगी। इस दौरान गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।

◆ ट्रेन संख्या 19224 (28 मार्च को प्रस्थान करने वाली) जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस कलोल-खोडियार मार्ग से संचालित होगी तथा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव रद्द रहेगा।

◆ ट्रेन संख्या 09721 भावनगर-बीकानेर स्पेशल
यह ट्रेन वीरमगाम,कटोसन रोड एवं महेसाणा होकर चलेगी। आम्बली रोड एवं गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले अधिकृत रेलवे ऐप या संबंधित स्टेशन से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Previous Post

बीजापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, बीजापुर से सुमेरपुर जा रहा था बाइक सवार

Next Post

ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े,रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द

Next Post
ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े,रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द

ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े,रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page