PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-पालनपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर-साबरमती के बीच चलने वाली कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द या रीशेड्यूल रहेंगी। रेलवे द्वारा पालनपुर-अहमदाबाद रेलखंड के मध्य पुल और जगुदन स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 20485, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 16 नवंबर को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो 16 नवंबर को जोधपुर से चलेगी, वह आबू रोड तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा आबू रोड और साबरमती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 17 नवंबर को साबरमती के बजाय आबू रोड से प्रस्थान करेगी। यह सेवा साबरमती और आबू रोड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
