PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -उत्तर पश्चिम रेलवे ने मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण कई रेल सेवाओं को रद्द, परिवर्तित या रीशेड्यूल करने की घोषणा की है। ये निर्णय सुगम रेल संचालन और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर सोमेसर और जवाली स्टेशनों के बीच एक पुल पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 4 और 5 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 5 और 6 दिसंबर को रद्द की गई है।
कुछ रेलसेवाओं के मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 20943, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा, जो 4 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी, वो वाया महेसाना-पाटन-भीलडी-समदडी-लूनी होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदडी और लूनी स्टेशनों पर रुकेगी।इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 20944, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 5 दिसंबर को भगत की कोठी से चलेगी, और वाया लूनी-समदडी-भीलडी-पाटन-महेसाना होकर संचालित होगी। ये लूनी, समदडी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल और भीलडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा, जो 4 दिसंबर को हडपसर से चलेगी, ये भी वाया महेसाना-पाटन-भीलडी-समदडी-लूनी होकर संचालित होगी और भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदडी, लूनी स्टेशनों पर रुकेगी।
कई रेलसेवाओं को रीशेड्यूल भी किया गया है। गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 4 दिसंबर को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 6 घंटे देरी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा 5 दिसंबर को हनुमानगढ़ से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा 5 दिसंबर को साबरमती से 3 घंटे 15 मिनट देरी से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा भी 5 दिसंबर को साबरमती से 2 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
बाली भाजपा नेता पादरला पूर्व सरपंच ओमपालसिंह चौहान का निधन,विधायक ने जताया शोक, क्षेत्र में फैली शोक की लहर
https://palisirohionline.in/bali-ompal-singh
