PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-रामनवमी पर बुधवार को जोधपुर शहर में विहिप की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 350 से ज्यादा झांकियां शामिल की जाएगी। राम दरबार की झांकी के लिए अयोध्या के कारीगरों ने पोशाक तैयार की है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शोभायात्रा प्लास्टिक फ्री होगी।
श्रीराम नवमी महोत्सव समिति अध्यक्ष संदीप काबरा ने बताया कि शोभायात्रा घंटाघर से निकाली जाएगी, जिसमें राम के जीवन पर आधारित झांकियों को शामिल किया जाएगा। 29 अखाड़ों के शौर्यवीर हैरतंगेज करतब भी दिखाएंगे।
झांकियों के लिए पहले ही किया रजिस्ट्रेशन
काबरा ने बताया कि रामायण के हर पात्र की संजीव झांकी, उज्जैन महाकाल की भस्म टोली, दिल्ली की महादेव बारात, महाराष्ट्र नासिक के ढोल, बारह ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश व अयोध्या प्रभु श्री राम की झांकी सहित पर्यावरण संरक्षण, नारी सुरक्षा, राष्ट्र रक्षा, शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देती झांकियां भी शामिल की जाएगी।
शोभायात्रा में झांकियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने पूर्व में पंजीयन करवाया है। इसके अलावा शोभायात्रा में विभिन्न समाजों के लोग भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा पहनकर शामिल होंगे।
यह भी पढे
सुमेरपुर-सरगरा समाज 5 परगना का वार्षिक मेला 18 व 19 अप्रैल को