• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नशे में तलवार, चाकू लहराकर दो पेट्रोल पंपों पर लूटः पुलिस ने एक किलोमीटर तक खेतों में पीछा कर आरोपियों को पकड़ा; डांगियावास में भी की थी वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0
नशे में तलवार, चाकू लहराकर दो पेट्रोल पंपों पर लूटः पुलिस ने एक किलोमीटर तक खेतों में पीछा कर आरोपियों को पकड़ा; डांगियावास में भी की थी वारदात

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में 3 दिन पहले दो बदमाशों ने नशे में तलवार और चाकू दिखाकर दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात की थी। पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे उचियाड़ा स्थित जाणियों की ढाणी में दबिश देकर मुख्य आरोपी राकेश जाणी उर्फ रोकी (27) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की कार भी जब्त कर ली है।

बता दें कि 7 सितंबर की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच आरोपी सफेद रंग की कार से गुड़ा विश्नोइयान स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे थे। गाड़ी से उतरने के बाद बदमाशों ने हाथ में तलवार और चाकू लेकर पंप कर्मचारी सुंदरलाल को उठाया। इसके बाद चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 7,300 नकदी और मोबाइल छीन लिया। मैनेजर बाबूराम बचाव के लिए दौड़े तो आरोपियों ने उन पर भी तलवार से हमले का प्रयास किया।

आरोपियों ने डांगियावास स्थित सुरेंद्र गोदारा फिलिंग स्टेशन पर भी उसी रात लूट करना स्वीकार किया है।

घटना के बाद विवेक विहार थानाधिकारी भवानीसिंह निपु के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के हुलिए की पहचान की थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पकड़ा

आरोपी राकेश से मिली जानकारी के आधार पर सह-आरोपी रवि विश्नोई (19) को पकड़ने डोली गांव बालोतरा में पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को देखकर रवि खेत की तरफ भागने लगा। इस पर कॉन्स्टेबल कैलाश और शैतानाराम ने लगभग 1 किलोमीटर तक पीछा कर उसे दौड़कर दबोच लिया। DCP कमल शेखावत ने आमजन से सुरक्षा के लिहाज से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे लगाने की अपील की है।

बता दें कि आरोपियों ने डांगियावास थाना क्षेत्र में भी वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों को डिटेन किया था।

Previous Post

आहोर-खालसा बस स्टैंड के पास डिवाइडर पर चढ़कर पलटी बस, कोई जनहानि नहीं

Next Post

अज्ञात जानवर के हमले से 54 भेड़ों की मौतःबाड़े में घुसकर किया हमला, भेड़िए की आशंका; शखवाली गांव की घटना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page