PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर कमिश्नरेट जिला पश्चिम में नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की को डरा-धमकाकर जेवरात और पैसे ऐंठ लिए।
थाने में दी रिपोर्ट में लड़की के पिता ने बताया कि दिवाली के दिन अपने घर की अलमारी को चेक किया तो उसमें से माताजी के सोने का पैंडल और सोने की चेन नहीं मिली। उसके साथ ही 3000 रुपए भी गायब थे। जब उन्होंने इस बारे में अपनी नाबालिग बेटी से पूछताछ की तो बेटी ने बताया कि एक युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे।
युवक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इस कारण उसने जेवरात और रुपए निकाल कर युवक को दे दिए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
