• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक स्पेशल 16 अप्रेल से, 3 ट्रिप चलेगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 6, 2026
in Local
0
जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक स्पेशल 16 अप्रेल से, 3 ट्रिप चलेगी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक स्पेशल 16 अप्रेल से, 3 ट्रिप चलेगी

  • गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण की ओर यात्रियों को बड़ी राहत

जोधपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने राहत देते हुए जोधपुर-मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 16 अप्रेल से कुल 3 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार,ट्रेन संख्या 06274 जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल 16 अप्रेल से 30 अप्रेल तक (3 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से रात्रि 10.45 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 6 बजे मैसूर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06273 मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 13 अप्रेल से 27 अप्रेल तक (3 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को मैसूर से रात्रि 8.15 बजे रवाना होकर बुधवार शाम 5 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

22 डिब्बों की होगी ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे,जिनमें 1 फर्स्ट एसी,4 एसी थ्री टियर,9 स्लीपर,6 जनरल तथा 2 गार्ड एसएलआर कोच शामिल होंगे।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन लूनी जंक्शन,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,रानी,फालना,जवाई बांध,पिंडवाड़ा,आबू रोड,पालनपुर जंक्शन,महेसाणा जंक्शन,साबरमती बीजी,वडोदरा जंक्शन,सूरत, वापी,वसई रोड,कल्याण जंक्शन,लोनावला,पुणे जंक्शन,सतारा,कराड,सांगली,मिरज जंक्शन,घाटप्रभा, बेलगावी,धारवाड़,एसएसएस हुबली जंक्शन,हावेरी, दावणगेरे, कदूर जंक्शन,अरसीकेरे जंक्शन,तुमकुरु,यशवंतपुर जंक्शन,केएसआर बेंगलुरु सिटी,केन्गेरी तथा मांड्या स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Previous Post

नाडोल के मालोप गवाई तालाब मे दस फीट लम्बा मगरमच्छ दिखा

Next Post

बेवजह चेन पुलिंग करना पड़ा भारी,725 गिरफ्तार,2.81 लाख जुर्माना वसूला

Next Post
बेवजह चेन पुलिंग करना पड़ा भारी,725 गिरफ्तार,2.81 लाख जुर्माना वसूला

बेवजह चेन पुलिंग करना पड़ा भारी,725 गिरफ्तार,2.81 लाख जुर्माना वसूला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page