• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल गुरुवार से

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 15, 2026
in Local
0
जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल गुरुवार से

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल गुरुवार से

जोधपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे द्वारा जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का गुरुवार से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन संख्या 06274 जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल 16 से 30 अप्रैल तक कुल 3 ट्रिप के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात्रि 10.45 बजे जोधपुर से रवाना होकर शनिवार शाम 6बजे मैसूर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 06273 मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 13 से 27 अप्रैल तक कुल 3 ट्रिप के लिए प्रारंभ की गई है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को रात्रि 8.15 बजे मैसूर से प्रस्थान कर बुधवार शाम 5 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

22 कोचों की होगी ट्रेन
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे,जिनमें 1 फर्स्ट एसी,4 एसी थ्री टियर,9 स्लीपर,6 जनरल तथा 2 गार्ड एसएलआर कोच शामिल होंगे। इससे विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह ट्रेन मार्ग में लूनी जंक्शन,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,रानी,फालना,जवाई बांध,पिंडवाड़ा,आबू रोड, पालनपुर जंक्शन,महेसाणा जंक्शन,साबरमती,वडोदरा,सूरत,वापी,वसई रोड,कल्याण,लोनावला,पुणे,सतारा,कराड,सांगली,मिरज,घाटप्रभा,बेलगावी,धारवाड़, एसएसएस हुबली,हावेरी,दावणगेरे,कदूर, अरसीकेरे,तुमकुरु,यशवंतपुर,केएसआर बेंगलुरु सिटी,केन्गेरी तथा मांड्या स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Previous Post

पाली के युवा समाजसेवी श्रेयांश त्रिवेदी की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 16 को

Next Post

तखतगढ,घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी

Next Post
तखतगढ,घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी

तखतगढ,घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page