मंत्री दिलावर बोले-अब स्वच्छता में कोताही बर्दाश्त नहीं: अधिकारियों के आर्थिक अधिकार होंगे खत्म, जल संरक्षण सिर्फ सरकार नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- रात्रि चौपाल के अभी तक के जो रिजल्ट्स हैं, वे कोई अच्छे नहीं हैं। मैंने अपने डिपार्टमेंट को भी सख्ती से निर्देश दिए हैं कि यदि अब इसमें कोई अवहेलना की, तो उनके आर्थिक और प्रशासनिक अधिकार सरकार में समाहित कर लिए जाएंगे।
अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि स्वच्छता हमारे जीवन से जुड़ी हुई है। गांवों में स्वच्छता का पैसा यदि अन्य जगहों पर खर्च किया गया, तो उसकी वसूली भी संबंधित व्यक्ति से की जाएगी।
पेयजल पर शिक्षा मंत्री ने कहा- गर्मी के मौसम में जनता को पर्याप्त समय पर शुद्ध जल उपलब्ध करवाया जा सके, इसके लिए प्रयास करेंगे। जहां छीजत अधिक है, उसे कम किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने ये बातें जोधपुर में कहीं। जिले के प्रभारी मंत्री के नाते उन्होंने समीक्षा बैठक भी ली। जोधपुर में बजट को लेकर की गई घोषणाओं की जानकारी दी।केवल सरकार का ही काम नहीं है
पेयजल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- यह केवल सरकार का ही काम नहीं है, बल्कि हम सबका काम है। कई जगहों पर हमने नालों का पानी नदियों में निकाल दिया है। हमें भी अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। सरकार नदी में प्रदूषण पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन हमें भी जागरूक होना चाहिए। हमें गर्मियों के मौसम में पानी का अपव्यय रोकना चाहिए।”
जोधपुर में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर कहा- ऐसे मामलों में न्यायालय भी निर्देशित करता है। कई बार उन्हें हटाने और नहीं हटाने को लेकर हाईकोर्ट भी सलाह देता है और राज्य सरकार भी निर्णय लेती है। उन्होंने पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव शीघ्र करवाए जाएंगे।
